प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फलदार पौधों के साथ निकाली रैली

4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फलदार पौधों के साथ निकाली रैली

 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम राधाकांतपुर, रुद्रपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अमित नारंग जी के नेतृत्व में फलदार पौधों के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अमित नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधों के साथ रैली आयोजित की गई।

 

रैली के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री जगजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री पवित्र ढाली, मीना सरकार, ज्योत्सना विश्वास, आरती विश्वास, आरती मंडल, करुणा वैद्य, सविता वैद्य, लक्खन मंडल, पुलिन मंडल, तापस वैद्य, सूरज मिस्त्री, दिवाकर विश्वास, अभिषेक वैद्य, कौशल मंडल, संजीत मंडल, प्रदीप विश्वास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.