हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रुद्रपुर में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया गोष्टी का आयोजन

0 11
Siv arora
Spread the love

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रुद्रपुर में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया गोष्टी का आयोजन*

रुद्रपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की रुद्रपुर नगर कार्यकरणी द्वारा ट्रांजिट कैंप में गोष्टी का आयोजन किया गया, गोष्टी के बाद पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर कार्यकरणी के संरक्षक मुकेश गुप्ता ने कहा पत्रकारों ने देश में जनजागरण, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

इस दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा प्रदान करती है। दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। बदलते दौर में पत्रकारिता के स्वरूप, डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और समाचारों की विश्वसनीयता बनाए रखने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का भी संकल्प लिया। आज के समय में कवरेज के दौरान आने वाली दिक्कत, पत्रकारों की की जानी वाली टिप्पणी, पत्रकारों के खिलाफ होने वाले झूठे मुकदमे और उन्हें बेवजह थाने में बैठाकर किये जाने वाले उत्पीड़न पर भी चर्चा हुई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मुकेश गुप्ता, दीपक कुकरेजा, विकास कुमार, दुर्गेश तिवारी, अर्जुन कुमार, धर्मपाल, मुकेश कुमार मंडल, सुरेंद्र शर्मा, शुभोधुती मंडल, मोहित सुखीजा आदि पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.