
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना रुद्रपुर पुलिस की अपराधियों पर ताबडतोड कार्यवाही, मचा हडकंप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त SHO/SO को अपराधियो के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । आज दिनाँक 17.06.2026 को SHO रुद्रपुर महोदय द्वारा फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाही करने हेतु थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से मा0 न्यायालय से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों को घरो पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो अभियुक्तगण फरार मिले । इन अपराधियो के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानो पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई । इन अपराधियों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा । SSP के आपरेशन प्रहार की इस कार्यवाही से अपराधियो व उनके परिचितो में हडकंप मच गया है ।
पुलिस टीमः-
1. INS. प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर UDN
2. SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर UDN
3. SI प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली रुद्रपुर UDN
4. SI धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर UDN
5. हे0का0 राजकुमार, का0 विजय दरमाल, का0 जगदीश पाठक कोतवाली रुद्रपुर UDN
