रूद्रपुर  इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इ

0 6
Siv arora
Spread the love

रूद्रपुर  इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन ट्रस्ट की ओर से गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इ

स दौरान उन्होंने श्याम बाबा के भजनों का श्रवण किया, पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि खाटू श्याम बाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था लोगों को सेवा, समर्पण और सदाचार की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भजन संकीर्तन के माध्यम से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इन्द्र साहनी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.