विक्रांत मर्डर केस के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को किच्छा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 37
Siv arora
Spread the love

विक्रांत मर्डर केस के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को किच्छा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद

 

*आरोपी पूर्व में भी विभिन्न मामलों में जा चुका है जेल।*

 

*मामले से संबंधित 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।*

 

दिनांक 26-06-2026 को वादिया कंचन पत्नी विकास निवासी हरिमंदिर गली मेन बाजार रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर द्वारा स्वयं के पुत्र विक्रांत की हत्या के समबन्ध में थाना किच्छा पर FIR NO- 228 वर्ष 2026 धारा- 103(1), 191(3), 190, 191(2), BNS बनाम-बंटी ठाकुर आदि पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग में घटना के अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास व किच्छा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया व लोगों से पूछताछ/ पतारसी सुरागरसी की गयी। उक्त अभियोग से समबन्धित मुख्य अभियुक्त स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बण्टी ठाकुर उम्र 27 वर्ष पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम सैजनी, थाना कोतवाली रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर, जो चीमा अस्पताल रुद्रपुर में उपचाराधीन था, जिसे दिनांक 02-07-2026 को चीमा अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, जिसके उपरान्त मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त स्वदेश कुमार उपरोक्त को बाद पूछताछ गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया, अभियुक्त स्वदेश कुमार की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त में विक्रांत की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गयी है, व उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बडोत्तरी की गयी है। अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त स्वदेश कुमार उपरोक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास है एवं अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल गया है। अभियुक्त स्वदेश कुमार उर्फ बंटी ठाकुर के अतिरिक्त उक्त अभियोग में पूर्व में 06 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

 

**नाम पता अभियुक्त-

स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बण्टी ठाकुर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी ग्राम सैजनी, थाना कोतवाली रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष

 

**बरामदगी का विवरण-

एक अदद पिस्टल 7.65MM

 

** गिरफ्तारी टीम-

निरीक्षक रवि कुमार सैनी

वरिष्ठ उ0नि0 अनुराग सिंह

उ0नि0 बसंत प्रसाद

हे0 कानि0 विनोद कुमार

का0 राकेश काण्डपाल

का0 त्रिलोक सिंह

Leave A Reply

Your email address will not be published.