महापौर विकास शर्मा ने बूथ संख्या 158 पर सुनी ‘मन की बात’

0 5
Siv arora
Spread the love

महापौर विकास शर्मा ने बूथ संख्या 158 पर सुनी ‘मन की बात’

 

प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी, कार्यकर्ताओं ने भी सुना कार्यक्रम

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने रविवार को अपने निज आवास पर बूथ संख्या 158 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन में देश, समाज और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर साझा किए गए विचारों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाज एवं राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार और जनहित से जुड़े संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल प्रधानमंत्री और देशवासियों के बीच संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहल को भी प्रोत्साहन मिलता है।

 

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आमजन अपनी जिम्मेदारी समझकर जनहित के कार्यों में भागीदारी करता है तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है।

 

इस अवसर पर जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, पार्षद पावन राणा, पार्षद बीनू भाई, मनीष तिवारी, अभिषेक तिवारी, मुकेश शर्मा, नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.