साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार जनपद ऊधम सिंह नगर में चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट स्थान पर चला विशेष अभियान

0 4
Siv arora
Spread the love

साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

जनपद ऊधम सिंह नगर में चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट स्थान पर चला विशेष अभियान

साइबर अपराध के बढ़ते खतरे पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर आज प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक थाना दिनेशपुर में विशेष साइबर अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत श्रीमान SSP ऊधम सिंह नगर महोदय के निर्देश के क्रम में CO श्री विभव सैनी महोदय के नेतृत्व में जनपद के साइबर सैल प्रभारी तथा थानाध्यक्ष दिनेशपुर की टीम द्वारा दिनेशपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और साइबर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। Cyber Team द्वारा उपलब्ध कराई गई खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों एवं साइबर गतिविधियों वाले स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्राप्त तथ्यों, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट, संदिग्ध व्यक्तियों तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त संसाधनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.