मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा।

0 5
Siv arora
Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा।

रुद्रपुर ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर के एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर वाहेगुरु जी का खालसा,वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में सिख समाज ने मुख्यमंत्री को सरोफा भी भेंट की।

 

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मेलन नहीं,बल्कि पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा,संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। सिख गुरुओं की महान परंपरा को भारत की श्रेष्ठ संस्कृति का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान का जीवन अन्याय के आगे न झुकने,जरूरतमंद की सेवा करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सिख परंपरा वास्तव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी समाज ने अपनी मेहनत,ईमानदारी और उद्यमशीलता से सीमा पर देश की रक्षा से लेकर खेतों में अन्न उत्पादन,उद्योग-व्यापार और आपदा के समय सेवा कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सिख समाज की आस्था, बलिदानों और गौरवशाली परंपरा को राष्ट्र के सम्मान के रूप में स्थापित किया गया है। सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण कराया गया। लंगर को सभी प्रकार के करों से मुक्त किया गया।श्री हरमंदिर साहिब को विदेशी अंशदान की स्वीकृति दी गई।श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई।साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए वीर बाल दिवस घोषित किया गया।अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों को सुरक्षित भारत लाया गया।1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को न्याय और सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ।

 

देवभूमि उत्तराखंड के साथ सिख समाज के भावनात्मक जुड़ाव को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह साहब के पवित्र चरण इस धरा पर पड़े हैं। हेमकुंड साहिब और रीठा साहिब जैसी धरोहरें हमारी आस्था का केंद्र हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ चुका है। इस रोपवे से बुजुर्गों, महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम होगी और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने 1947 के विभाजन पीड़ितों की स्मृति में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल’ के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को बेहद सख्त बनाया गया है। मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है,ताकि अब विद्यालयों में गुरुबाणी गूंजेगी और गुरुओं के पावन संदेश सुनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए युवा पीढ़ी को अपने गुरुओं के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत,अनुशासन,साहस और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और गौरवशाली विरासत से जुड़ने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक विकसित उत्तराखंड बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा प्रदेश बनाना है जहाँ विकास के साथ विरासत का सम्मान हो,आधुनिकता के साथ संस्कार हों और प्रगति के साथ सामाजिक समरसता हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंदबल्लभ पंत जी ने तराई को बसाने में अहम योगदान दिया तथा आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सिख समाज ने निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है आगे भी देते रहेंगे।उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है उसे साकार करेंगे।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,प्रदीप बत्रा,रामसिंह केड़ा,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, मंत्री यूपी बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,विधायक शिव अरोड़ा,मेयर विकास शर्मा दीपक बाली,विधायक त्रिलोक चीमा,अरविंद पांडे, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,मंजीत सिंह राजू,सुरेंद्र नामधारी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,मनोज पाल, तरुण बंसल, खिलेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा,गुरविंदर सिंह चन्दोक, डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.