सेवा सुशासन के अन्तर्गत राज्य सरकार सेवा सप्ताह शिविर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज मे निर्धारित किया गया

सेवा सुशासन के अन्तर्गत राज्य सरकार सेवा सप्ताह शिविर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज मे निर्धारित किया गया


आज दिनांक 07.07.2026 को सेवा सुशासन एवं समर्पण के अन्तर्गत राज्य सरकार सेवा सप्ताह शिविर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज मे पूर्वाह्न 11:00 बजे से निर्धारित किया गया है। जिसमें विभागीय स्टॉल लगाकर पिछले 05 वर्षों की उपलब्धियों व जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता आमजन तक पहुंचाया गया, उक्त शिविर में 28 विभाग उपस्थित रहे, जिसमे मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, जल निगम / जल संस्थान विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग महिला सशक्तिकरण, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास विभाग, भूमि संरक्षण विभाग आदि उपस्थित रहें। बैठक में मंत्री सौरभ बहुगुणा , अध्यक्ष जिला पंचायत, अजय मोर्या, भाजपा अध्यक्ष, कमल जिन्दल जी, राज्य दर्जा मंत्री, उत्तम दत्ता जी, हज कमेटी अध्यक्ष, खतीब अहमद जी, ब्लाक प्रमुख, उपकार सिंह बल जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी, जिला पचायत सदस्य, सूरज नारायण जी, मण्डल अध्यक्ष जानकी कोहली जी, प्रधान संघ अध्यक्ष, रेशम सिंह आदि उपस्थित रहें। शिविर में कुल 43 शिकायत दर्ज हुयी, जिसमे से 15 शिकायतों का निस्तारण मंच पर ही कर दिया गया, शेष जांच हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित की गयी है, बैठक में नोडल अधिकारी तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी सितारगंज, सहायक नोडल अधिकारी सी०आर० आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी डा० वीकेश कुमार सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आशुतोष जोशी आदि उपस्थित रहे। शिविर का समस्त व्यवस्था खण्ड विकास अधिकारी श्री सी०आर० आर्य द्वारा किया गया एवं मंच पर संचालन श्री राम सिंह मेहता एवं श्री राजेश मेहता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, उक्त शिविर के समापन पर उपस्थित समस्त मा० गणों द्वारा शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की गयी। एवं शिविर का समापन किया गया।
