अपरिचित को परिचित बनाने से बढ़ेगा सामाजिक सद्भाव : मनोज 

0 13
Siv arora
Spread the love

अपरिचित को परिचित बनाने से बढ़ेगा सामाजिक सद्भाव : मनोज

आज मेहरबान सिंह पुरवा स्थित विधि महाविद्यालय में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के विभिन्न बिरादरीयों के प्रमुख, विभिन्न संगठनों के प्रमुख, एवं समाज के प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत सौरभ झा जी द्वारा सामाजिक सद्भाव गीत के साथ हुई तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। जिसके बाद परिचय एवं समाजिक सद्भाव पर चर्चा की गई जिसमें समाज के बंधूओं ने कई ऐसे विषय रखें जिससे सामाजिक सद्भाव बढ़ सकें। भाग कार्यवाह सुशील कटियार जी ने कहा हम अपने पर्व त्यौहार समाज के साथ मिलजुल कर मनाए, जिससे सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा। स्थानिय निवासी शिवाकांत द्विवेदी जी ने कहा सामाजिक सद्भाव प्रगाढ़ हो इसका सबसे अच्छा माध्यम धर्म है, मुस्लिम प्रत्येक शुक्रवार को मस्जिद जाते हैं नवाज पढ़ते हैं, ईसाई भी प्रत्येक रविवार को चर्च में प्रार्थना करने जाते हैं, तो हम हिंदू को भी प्रत्येक मंगलवार नजदीकी मंदिर में एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए, इससे वहां एकत्र होने वाले हिंदूओं में आपसी सद्भाव बढ़ेगा। शिक्षक मनोज शुक्ला जी ने कहा हम सबको सबसे पहले अपरिचित को परिचित और परिचित को मित्र बनाना चाहिए इससे सामाजिक सद्भाव बनेगा। समाजसेवी केशू पासी जी ने कहा कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों ने वरूण विहार सेवा बस्ती को गोद लेकर गरीब परिवारों के लिए पुरे लॉकडाउन भोजन कर सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश की। रेलवे लोको शेड के इंजीनियर रितिक कुमार ने कहा समाजिक सद्भाव को कला के माध्यम से भी बढ़ाया जा सकता है, संस्कार भारती कला के क्षेत्र में नाट्य मंचन के माध्यम से समाज को जोड़ती है। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह कुन्दन सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक सहनगर कार्यवाह योगेन्द्र सचान रहें। व्यवस्था में सेवा प्रमुख डॉ धिरेन्द्र सचान, मर्दनपुर बस्ती प्रमुख मनिष दुबे, व्यवस्था प्रमुख धर्मपाल, सद्भाव प्रमुख प्रदीप दूबे, पिपौरी बस्ती प्रमुख राम श्रीवास्तव, अंबेडकर बस्ती प्रमुख कैलाश नाथ वर्मा, सोहनलाल, बर्रा 8 से अंजली मेडिकल एवं हॉस्पिटल से डॉ विकास उत्तम, ग्रामिण विकास अजीत अवस्थी, शाखा कार्यवाह दिनेश राय एवं विरेन्द्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद से रवि मिश्रा, हिंदू जागरण मंच से मयंक त्रिपाठी, रेलवे इंजीनियर रामकुमार प्रजापति, जितेन्द्र कठेरिया, लेखक कन्हैया लाल कुशवाहा, गुलाटी राम, लोको पायलट अरूण राठौड़, अभिषेक कुमार और शुभम, सोनू तिवारी, शोभित राजपूत, राजभान सिंह, उदयभान सिंह, कृष्णा शर्मा, नरेन्द्र कटियार आदि सैंकड़ों समाज के बंधू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति भारत माता की आरती के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यार्थी विभाग द्वारा हर्ष नंदन एवं सुमित पटेल जी द्वारा शिकंजी का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.