20.70 ग्राम स्मैक / हैरोईन के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार। 07 लाख रुपये आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत

10

20.70 ग्राम स्मैक / हैरोईन के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार।

 

07 लाख रुपये आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत

 

ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान / औपरेशन प्रहार के तहत  पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर / क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी बिसौटा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत में स्मैक / हेरोइन की तस्करी व खरीद फरोख्त / नशा बेचने वाले अपराधियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/09/26 को दो अभियुक्तगणो क्रमश: 1-अंशुमन बाल्मिकी पुत्र मुकेश कुमार निवासी धर्मशाला लाइन पिथौरागढ़ कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 10.76 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 10.00 ग्राम स्मैक / हैरोईन), 2-निश्चल राज पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम जाखनी पोस्ट विण कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष के कब्जे एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी के अंदर पन्नी में मय पन्नी 11.45 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 10.70 ग्राम स्मैक / हैरोईन) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो अंशुमन बाल्मिकी उपरोक्त एवं निश्चल राज उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIR NO. 222/26 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्तगणो से स्मैक / हैरोइन खरीद-फरोख्त / तस्करी के सम्बन्ध में पूछताच कर जानकारी कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है दोनो अभियुक्तगणो को मा0 न्या0 पेश किया जा रहा है कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में स्मैक/हेरोइन तस्करी करने वाले / नशा बेचने वाले अपराधियों को चिन्हित कर नानकमत्ता पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

 

*–*नाम पता अभियुक्तगण—*

1-अंशुमन बाल्मिकी पुत्र मुकेश कुमार निवासी धर्मशाला लाइन पिथौरागढ़ कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष

 

2-निश्चल राज पुत्र गणेश प्रसाद निवासी ग्राम जाखनी पोस्ट विण कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष।

 

*—*बरामदगी—*

1-अंशुमन बाल्मिकी उपरोक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में मय पन्नी 10.76 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 10.00 ग्राम स्मैक / हैरोईन) बरामद।

2-निश्चल राज उपरोक्त के कब्जे एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी के अंदर पन्नी में मय पन्नी 11.45 ग्राम स्मैक / हैरोईन (शुद्ध वजन 10.70 ग्राम स्मैक / हैरोईन) बरामद।

 

*—पुलिस टीम—*

1-SHO शंकर सिंह बिष्ट

2-उ0नि0 नवल किशोर

3-हेड कानि0 234 राजेन्द्र ओली

4-कानि0 दानिश अली

5-कानि0 सुरेश गोस्वामी

Comments are closed.