भीषण सड़क हादसा: तीन बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो की दर्दनाक मौत।

76
Siv arora
Spread the love

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें दो युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

हादसा चकलुवा के पास वन विकास निगम के निकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि चिंगारी के साथ पेट्रोल बहा और कुछ ही पलों में तीनों बाइकों में आग भड़क गई। झुलसने से दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल दो अन्य को गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है।

सड़क पर मचा कोहराम

भयावह हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर ट्रैफिक सुचारु किया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.