कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 

0 8
Siv arora

कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

रिपोर्टर -ललिता कौर

काशीपुर।( उपभोक्ता खबर) विधानसभा बाजपुर के कुंडेश्वरी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव की अध्यक्षता में हिमालयन कॉलोनी में फलदार वृक्ष लगाए गए। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुंडेश्वरी भाजपा मंडल परिवार के सभी देव तुल्य कार्यकर्ता बंधु व सामाजिक व सरकारी कर्मचारी उद्यान विभाग के के एल सागर साहब द्वारा फलदार वृक्ष लगाकर इस विश्व पर्यावरण दिवस को बहुत अच्छे से बनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एडवोकेट धर्मपाल सिंह जाटव ने कहा कि हमें अपने घरों व आसपास के स्थान में फलदार छायादार वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जिससे हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध और सुंदर नजर आए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनों मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत व कश्मीर सिंह बबलू व सभी मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह अवतार सिंह नेगी देवकी ओमकार धनु ईश्वर सिंह ,रोहित खाती , मीडिया प्रभारी ,ललिता कौर ,देवेंद्र , और पूर्व सैनिक संगठन के लोग शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.