आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्मा

0 13
Siv arora
Spread the love

आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्मा

– महापौर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

– मेधावी छात्रों को एजुकेशनल टूर पर भेजेगा नगर निगम

रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में सोमवार को आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महापौर ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके भविष्य, शहर की व्यवस्थाओं और शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने सुझाव रखे और शहर में डिजिटल लाइब्रेरी, कैरियर काउंसिलिंग सेंटर, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था तथा युवाओं के लिए अध्ययन सुविधाएं बढ़ाने के सुझाव दिये।

महापौर विकास शर्मा ने बच्चों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि नगर निगम केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि शहर के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी नगर निगम की है। उन्होंने कहा कि शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम हरसंभव सहयोग करेगा।

महापौर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नगर निगम की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बन सके। इसके साथ ही नगर निगम मेधावी विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण (एजुकेशनल टूर) भी आयोजित करेगा, जिससे बच्चों को नई तकनीक, संस्थानों और आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से देखने और सीखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से नगर निगम भविष्य में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम भी आयोजित करेगा, जिसमें विशेषज्ञ बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल कोर्स, रोजगार और करियर विकल्पों की जानकारी देंगे।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में युवाओं के लिए नई संभावनाएं तैयार की जा रही हैं। धामी सरकार ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया है और हजारों युवाओं को निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि “आज का युवा देश का भविष्य ही नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि बच्चों को सही दिशा, संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। नगर निगम रुद्रपुर के बच्चों को हर संभव मंच और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य स्पष्ट रखें और समय का सही उपयोग करें। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से बचते हुए अध्ययन एवं व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की सलाह दी।

नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, संवाद कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक वातावरण देने की अपील की। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शवेद आलम, बरीत सिंह, पार्षद चिराग कालरा, रवि सिडाना, मानविंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मानित होने वालों में प्राची मटेला, ईशिता सैनी, आस्था यादव, सिमरन शर्मा, हर्षिता जोशी, रितु धामी, सृष्टि पाल, अतुल्य यादव, अनस अहमद, विष्णु गुप्ता, हेमंती चौहान, अनुज कुमार, रक्षित जोशी, प्रदीप कुमार, नवनीत मेहरा, सम्पदा तिवारी, शोभित अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अंशिका अग्रवाल, केशव वर्मा, श्रुति पाठक, सगुन जलहोत्रा, गरनूर कौर, रिद्धि मिड्ढा, कशिश सिंह, अंश श्रीवास्तव, माही सिंह, प्रत्युष कुमार नंदा, हरमनप्रीत कौर, कशिका डसीला, सक्षम शर्मा, सिद्धि परमार, आस्थामनी तिवारी, अली अब्बास, दिव्यांश मेहरा, पलक सैनी, तपस्या सिरोही, भारती गंगवार, संध्या, अर्पित यादव, माही रौतेला, अमृत शर्मा, आरव गुप्ता, अश्विनी अरोरा, हर्षिता पनेर, अवनी बोरा, नव्या सिंह, जय जोशी, आयशा भट्ट, विदुद मेहरा, अंकुश डिबिटिया, नैतिक जोशी, दिव्यांजलि बानू, मो. अंसार, सोमेश कुमार, सिद्धांत इशुपुजानी, आर्यन सागर, गरिमा भण्डारी, खुशी, माही शर्मा, अनभि शिवोतारा, अमन गंगवार, जितेंद्र कुशवाहा, स्वायम मिश्रा, दीक्षा रस्तोगी, कशिश वर्मा, सिद्धू परमार, सरगेटा, आदित्य, प्रखर अग्रवाल, नवनीत मेहरा, अंशिका अग्रवाल, रिद्धि मिड्ढा, कशिश सिंह, अंश श्रीवास्तव, सक्षम शर्मा, आस्थामनी तिवारी, पलक सैनी, माही रौतेला, अमृत शर्मा, अश्विनी अरोरा, हर्षिता पनेर, अवनी बोरा, नव्या सिंह, जय जोशी, आयशा भट्ट, नैतिक जोशी, दिव्यांजलि बानू, आर्यन सागर तथा अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।j

Leave A Reply

Your email address will not be published.