नानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी करवाई

2

नानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी करवाई

 

 

नानकमत्ता में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम जोगीठेर प्रतापपुर और नगला जोगीठेर प्रतापपुर में छापेमारी की।उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मीटर से पहले केबल काटकर कथित रूप से बिजली चोरी किए जाने के मामले पकड़े। कार्रवाई के दौरान महेंद्र, बचन कौर, जसविंदर सिंह, गुरुबचन सिंह और सुखवंत सिंह के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई की गई इसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने नगला जोगीठेर प्रतापपुर में भी छापेमारी की, जहां गुरमीत सिंह को कथित रूप से विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया।विभाग की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।अभियान के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी हर्षित जायसवाल ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.