उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: तेज आंधी में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 6 मजदूरों की मौत

0 73
Siv arora
Spread the love

उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा: तेज आंधी में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 6 मजदूरों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पुल बेतवा नदी पर बनाया जा रहा था। देर रात तेज तूफान और बारिश के बीच पुल का स्लैब और शटरिंग अचानक गिर गई। उस समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज तूफान की वजह से निर्माणाधीन ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल इलाके में बचाव अभियान लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.