बाजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किलोग्राम लहन नष्ट

0 19
Siv arora
Spread the love

बाजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद, 3000 किलोग्राम लहन नष्ट

बाजपुर। विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्यों एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत अपराध निरोधक क्षेत्र-4, बाजपुर की टीम द्वारा इटव्वा, गजरौला एवं महौली के जंगल क्षेत्रों में सघन दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर ही करीब 3000 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया।

इस संबंध में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कंबोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेणुका बोरा शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.