मानसी गंगा में डूबीं दो सगे दोस्तों की सांसें; परिक्रमा पूरी कर स्नान करने गए थे प्रिंस और मनीष

0 229
Siv arora
Spread the love

मानसी गंगा में डूबीं दो सगे दोस्तों की सांसें; परिक्रमा पूरी कर स्नान करने गए थे प्रिंस और मनीष

 

गोवर्धन में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, सीढ़ियों पर पैर फिसलने से गहरे पानी में गए युवक

पिनाहट थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के दो युवक अपने ताऊ के साथ

(रिपोर्ट- सुमित शर्मा)

 

गोवर्धन धाम में परिक्रमा पूरी कर पुण्य कमाने आए दो दोस्तों के जीवन का सफर मानसी गंगा कुंड में थम गया। भारी बारिश के कारण कुंड की सीढ़ियों पर हुई फिसलन के चलते दोनों दोस्त गहरे पानी में समा गए। आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।

श्रद्धालुओं के सामने ही आंखों से ओझल हुए दोनों दोस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रिंस और मनीष गोवर्धन महाराज की परिक्रमा पूरी करने के बाद बेहद उत्साहित थे। वे पवित्र मानसी गंगा कुंड में स्नान करने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सीढ़ियों पर जबरदस्त फिसलन थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों सीधे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। कई लोगों ने उन्हें बचाने के लिए हाथ भी बढ़ाए, लेकिन देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में विलीन हो गए।

सूचना मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। पानी गहरा होने के कारण गोताखोरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बाहर निकाला जा सका। वहीं, दूसरे युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम रातभर जुटी रही, जिसके बाद अगले दिन सुबह करीब 10 बजे उसका शव भी कुंड से बरामद किया जा सका।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव, परिवारों में कोहराम

पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इधर, हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, घरों में कोहराम मच गया। हंसते-खेलते परिक्रमा के लिए निकले बेटों की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.