राधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

0 37
Siv arora
Spread the love

राधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारी

सितारगंज के श्री राधा कृष्णा संस्थान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सितारगंज सिविल कोर्ट की जज श्रीमती नंदिता काला उपस्थिति रही ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानून से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की घटना या अपराध होता है, तो वह बिना किसी डर या झिझक के पुलिस थाने और अस्पताल में इसकी सूचना दे सकता है। कानून सभी नागरिकों को सुरक्षा और न्याय का अधिकार देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा की विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन के बारे में भी बताया साथ ही कहा कि जरूरतमंद लोग इन सुविधाओं का लाभ उठाकर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं जज श्रीमती नंदिता काला ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति दिव्यांग है और कोर्ट तक आने में असमर्थ है, तो उसकी सहायता के लिए कोर्ट के कर्मचारी एवं अधिवक्ता उसके घर जाकर भी आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराते हैं कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने कानूनी जागरूकता से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका जज नंदिता काला ने सरल भाषा में उत्तर दिया इस अवसर पर संस्थान की संचालिका एवं सीएससी वी एल ई डॉ. रेखा ठाकुर ने ऑनलाइन कानूनी जागरूकता एप टेली लौ के बारे में जानकारी दी एव आए हुए प्रतिभागियों की समस्याओं को भी पंजीकरण किया इस अवसर पर संस्थान से राजू ठाकुर, एडवोकेट मनोरमा गुप्ता, पीएलवी बलजीत कौर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, नीतू कुमारी सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.