ब्लाइंड मर्डर का मात्र 72 घंटे में हुआ खुलासा, डम्पर चालक समेत 02 आरोपी गिरफ्तार

0 8
Siv arora
Spread the love

ब्लाइंड मर्डर का मात्र 72 घंटे में हुआ खुलासा, डम्पर चालक समेत 02 आरोपी गिरफ्तार

 

*मामले की गंभीरता को लेकर एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संज्ञान लेकर ब्लाइंड मर्डर के शीघ्र खुलासे के दिए थे सख्त निर्देश*

*तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्यारों तक पहुंची पुलिस*

 

*एसएसपी के कुशल निर्देशन में पुलिस की तकनीक, तफ्तीश और टीमवर्क से बेनकाब हुए हत्यारे।*

 

*कोतवाली काशीपुर पुलिस ने डम्पर चालक एवं उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डम्पर किया बरामद।*

 

दिनांक 20.08.2026 की प्रातः धनौरी पट्टी, रामनगर रोड, काशीपुर में सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका सामने आई।

 

*घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने स्वयं घटना का संज्ञान लेते हुए काशीपुर पुलिस को ब्लाइंड मर्डर का शीघ्र एवं सफल अनावरण करने हेतु सख्त निर्देश दिए।*

 

*एसएसपी अजय गणपति का स्पष्ट संदेश —* अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

*200–250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली*

घटना के अनावरण के लिए काशीपुर पुलिस द्वारा मृतका के घर से घटनास्थल तक जाने वाले संभावित सभी मार्गों को चिन्हित किया गया। पुलिस टीमों ने लगभग 200–250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया।

 

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के समय चैती मेला रोड से चीमा चौराहा, रामनगर रोड, केलामोड़ होते हुए ओंकार स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले एक डम्पर को संदिग्ध पाया गया।

 

*मोबाइल फोन ने खोला हत्या का राज*

विवेचना के दौरान मृतका के मोबाइल नंबर सहित संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर एवं लोकेशन का विश्लेषण किया गया।

मृतका की लोकेशन घटना से कुछ समय पूर्व उसके घर के पास चैती मैदान में पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि मृतका ने दिनांक 20.08.2026 को प्रातः करीब 04:35 बजे चैती रोड से चीमा चौराहा जाने के लिए रैपिडो बुक की थी, जिसे 04:38 बजे कैंसिल कर दिया गया था।

 

इसके बाद मृतका का मोबाइल गुलजारपुर क्षेत्र में डम्पर चालक छोटे को सड़क पर पड़ा मिला। मोबाइल फ्लाइट मोड में था। पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए घटना की कड़ियां लगातार जोड़ी गईं।

 

*संदिग्ध डम्पर तक पहुंची पुलिस*

सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डम्पर संख्या UK15CA-1437 को संदिग्ध चिन्हित किया गया।

 

वाहन स्वामी से पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन डम्पर को चालक राजू पुत्र ललित निवासी कचनालगुसाई, थाना आईटीआई, ऊधम सिंह नगर चला रहा था तथा उसके साथ सुमित पुत्र राजू निवासी धनौरी पट्टी लक्ष्मीपुर, थाना काशीपुर, ऊधम सिंह नगर मौजूद था।

*पुलिस द्वारा दोनों से गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।*

 

*पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा*

पूछताछ में अभियुक्त राजू ने बताया कि दिनांक 20.08.2026 की प्रातः वह अपने साथी सुमित के साथ खनिज सामग्री लेने क्रेशर की ओर जा रहा था। चैती मैदान के पास एक महिला ने डम्पर रुकवाया, जिसे दोनों ने डम्पर में बैठा लिया।

 

कुछ आगे जाने के बाद राजू ने सुमित को डम्पर चलाने के लिए कहा और स्वयं महिला के पास बैठ गया। एकांत स्थान पर राजू ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। *महिला द्वारा विरोध करने पर उसके द्वारा police मैं रिपोर्ट करने की बात कही एवं मृतका द्वारा राजू के हाथ में दांत काटने पर राजू ने डम्पर में रखे लोहे के हुक से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे महिला की डम्पर के अंदर ही मृत्यु हो गई।*

 

इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया और क्रेशर से खनिज सामग्री भरने चले गए।

 

*मोबाइल फोन को बनाया गया था पुलिस को गुमराह करने का जरिया*

घटना के बाद मृतका का मोबाइल डम्पर में ही छूट गया था। पुलिस को गुमराह करने एवं मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को मिलने की स्थिति में शक की दिशा बदलने के उद्देश्य से अभियुक्तों द्वारा मोबाइल को ओंकार स्टोन क्रेशर से पहले सड़क पर रख दिया गया।

 

लेकिन तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सतत जांच ने अभियुक्तों की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

 

*डम्पर से बरामद हुआ आला कत्ल*

दिनांक 23.08.2026 को पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डम्पर को कब्जे में लिया गया।

 

*अभियुक्तों की निशानदेही पर डम्पर के अंदर से घटना में प्रयुक्त लोहे का हुक (आला कत्ल) तथा मृतका का बैग बरामद किया गया। बैग के अंदर मृतका का आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड बरामद हुए।*

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना के समय उनके द्वारा पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए।

 

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. राजू पुत्र ललित, निवासी कचनालगुसाई, थाना आईटीआई, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 39 वर्ष।

 

2. सुमित पुत्र राजू, निवासी धनौरी पट्टी लक्ष्मीपुर, थाना काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, 19 वर्ष।

 

*बरामदगी*

1. घटना में प्रयुक्त डम्पर संख्या UK15CA-1437।

 

2. घटना में प्रयुक्त लोहे का हुक (आला कत्ल)।

 

3. मृतका का मोबाइल फोन।

 

4. मृतका का बैग, जिसमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड बरामद।

 

5. घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गए कपड़े।

 

*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन एवं सतर्कता से ब्लाइंड मर्डर का हुआ सफल अनावरण*

SSP  के निर्देशानुसार कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, फॉरेंसिक साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर, मोबाइल लोकेशन एवं लगभग 200–250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए घटना की कड़ियों को जोड़कर महज 72 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण किया गया।

 

*एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश*

“ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्य कर रही है। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सकता। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.