मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ताजियों की ऊंचाई होगी लिमिटेड, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील; निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे ताजिये, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

0 27
Siv arora
Spread the love

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ताजियों की ऊंचाई होगी लिमिटेड, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील; निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगे ताजिये, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

 

सितारगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली सितारगंज परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी, तहसीलदार हिमांशु साह, प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, ताजियेदारों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी से आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही बताया कि ताजियों की एक लिमिटेड ऊंचाई होनी चाहिए अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी ताजिये निर्धारित समय और प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्गों से ही निकाले जाएंगे तथा किसी भी स्थिति में रूट या समय में मनमाना परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि, विवाद या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हरकतों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में मौजूद ताजियेदारों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मोहर्रम को परंपरागत भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने का संकल्प दोहराया। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील भी की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने मोहर्रम पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाने का संकल्प लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.