14 वर्षों से रक्तदान की अलख जगा रहे संदीप साहनी का सम्मान, 2800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

0 4
Siv arora
Spread the love

14 वर्षों से रक्तदान की अलख जगा रहे संदीप साहनी का सम्मान, 2800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, नियमित रक्तदान का दिया संदेश

मसूरी, रोटरी क्लब की ओर से गुरुवार को द फर्न ब्रेंटवुड में आयोजित समारोह में 31 मई 2026 को आयोजित 14वें पी.पी. कुलदीप राज साहनी रक्तदान शिविर के रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड एवं ब्लड रिपोर्ट वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजहित में उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि आईटीबीपी अकादमी के निदेशक आईजी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने रक्तदाताओं को डोनर कार्ड प्रदान किए और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नियमित रक्तदान करने और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

समारोह में संदीप साहनी के 14 वर्षों से किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की गई। वह अपने स्वर्गीय पिता पी.पी. कुलदीप राज साहनी की जयंती पर पिछले 14 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 2,800 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जिससे हजारों मरीजों को जीवनदान मिला है। वक्ताओं ने उनके इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सम्मानित किया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए क्लब की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर नूपुर कर्णवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, रणबीर सिंह, प्रमोद साहनी, धन प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विनेश सिंघल, दीपक गुप्ता, रजत कपूर, मनमोहन कर्णवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, संजय अग्रवाल सहित रोटरी क्लब के अनेक सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.