
कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन एवं अन्य सामान बरामद
फायरिंग की घटना से सम्बन्धित नामजद 06 अभियुक्तों में से 04 वाँछित अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

दिनांक-27/07/2026 को कोतवाली गदरपुर में वादी सहजपाल सिंह पुत्र श्री गुरपाल सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा जिला ऊधम सिंह नगर की दाखिला तहरीर बाबत माह जुलाई 2026 में बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 26-07-2026 को सायं 05.50 बजे नामजद आरोपी गण द्वारा सरदार नगर अण्डर पास कट के पास फायरिंग कर वादी मुकदमा व उसके दोस्तो पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर देना जिससे वादी मुकदमा के मित्र गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर पर गोली लग जाना उक्त नामितो द्वारा वादी मुकदमा व उसके मित्र सौरभ बाबा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर देने के आधार पर मुकदमा पंजीकृत *FIR NO- 215/2026 U/S- 109(1) / 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) BNS बनाम-सौरभ आदि* में पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वाँछित अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशो के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध रूद्रपुर, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण मे निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर तथा तकनीकी उपकरणों व भौतिक सुरागरसी पतारसी के जरिये दिनांक 03-08-2026 को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभोज से अभियोग उपरोक्त में 04 वाँछित अभियुक्तगण को घटना में प्रय़ुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त अदद वाहन स्कोर्पियो रजि0 नं0 UK06BJ 5050 , एक अदद वाहन स्कोर्पियो एन बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा *अभियोग में धारा- 3(5) बी0एन0एस0 व धारा- 3/5 आय़ुध अधिनियम की बढोत्तरी* कर अभियुक्तगण को हस्व कायदा व जाफ्ता धारा 109(1) / 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है । समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
👉👉 *नाम पता गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्तगण*
(01)- राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष
(02)- आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष
(03)- प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल सिंह निवासी- वार्ड नं0-2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र-29 वर्ष
(04)- सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष
👉👉 *बरामदगी का विवरण*
(01) घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद अवैध तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
(02) एक अदद बाँस का डन्डा (03)अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो एन बरंग काला रजि0 नं0 UK06BJ 5050 व स्कोर्पियो एन बरंग काला UK06BJ8585
👉👉*आपराधिक इतिहास का विवरण अभियुक्तगण*
01- *सौरभ कुमार पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी थाना केला खेड़ा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष*
(1) FIR N0. 100/2025 U/S 115/ (2) 351(2) /352 BNS
(2) FIR N0. 215/2026 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम
(2) *आकाशदीप सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो ग्राम सभा सरोवर नगर थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर*
(1) FIR N0. 100/2025 U/S 115/ (2) 351(2) /352 BNS
(2) FIR N0. 215/2026 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम
(3) *प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी पुत्र अनिल पिद्दी निवासी- वार्ड नं0-2 गदरपुर कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर*
(1) FIR N0. 334/2025 U/S 318 (4) /351 (2) /352 BNS, 66 (D) IT ACT
(2) FIR N0. 215/2026 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम
(4) *राजवीर सिंह विर्क पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर*
(1) FIR N0. 215/2026 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम
👉👉 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
01-उप निरीक्षक श्री मुकेश मिश्रा कोतवाली गदरपुर
02-उप निरीक्षक श्री संजय सिंह बोरा कोतवाली गदरपुर
03-कानि0 65 ना0पु0 मोहन भट्ट, कोतवाली गदरपुर
04-कानि0 121 राजेन्द्र सिंह बिष्ट कोतवाली गदरपुर 05.कानि0 1312 मोहन सिंह बोरा कोतवाली गदरपुर
