अभिषेक के निधन से विधायक शिव अरोरा ने जताया गहरा दुःख, बरेली पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

अभिषेक के निधन से विधायक शिव अरोरा ने जताया गहरा दुःख, बरेली पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना


रुद्रपुर। गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि के जिसका उपचार भोजीपुरा राममूर्ति मेडिकल कॉलेज मे मे चल रहा था वही एम्स ऋषिकेश जाते हुए रास्ते मे अभिषेक के दुःखद निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। अभिषेक के निधन के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा बरेली पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक शिव अरोरा ने अभिषेक के परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अभिषेक के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परिवार ने जिस उम्मीद के साथ उसके बेहतर उपचार के लिए लगातार प्रयास किया, उसके बाद इस तरह का दुःखद परिणाम पूरे परिवार के लिए बेहद कष्टदायी है।
विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, वह हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत अभिषेक की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
गौरतलब है कि अभिषेक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिलने के बाद विधायक शिव अरोरा ने पूर्व में भी बरेली स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उसका हाल जाना था तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली थी। अभिषेक के निधन के बाद विधायक द्वारा बरेली पहुंचकर परिवार के बीच मौजूद रहना उनके प्रति संवेदना और मानवीय सरोकार को दर्शाता है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अभिषेक का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह परिवार के साथ हैं।
