एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — करीब 50 हज़ार के अवैध डोडे के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

0 9
Siv arora
Spread the love

एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — करीब 50 हज़ार के अवैध डोडे के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

 

*ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए तस्कर दबोचा ,6.705 किलोग्राम डोडा बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्यात, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.08.2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

 

चेकिंग के दौरान गदरपुर एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद से लगभग 50 मीटर पहले काशीपुर हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।

 

पूछताछ एवं जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगली पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

 

बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में FIR No. 249/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

मंगली पुत्र रामभरोसे

निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश

उम्र — 30 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण*

1. 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा।

2. एक मोटरसाइकिल ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 श्री मनोज पाण्डेय, प्रभारी चौकी महतोष।

2. हे0कानि0 70 पूरन आर्या।

3. कानि0 1312 सीपी कुन्दन सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.