
करवाचौथ पर बोला फरेबी दारोगा- “तुम बहुत खूबसूरत हो”


UP- बरेली के रंगरसिया दारोगा नरेश बाबू की कहानी एक धोखेबाज प्रेमी जैसी है. पीड़िता के मुताबिक- वह फरियादी बनकर थाने पहुंची थी. पति से विवाद था. दारोगा ने हमदर्दी दिखाई और मुकदमेबाजी से दूर रहने के लिए कहा. बोला- “तुम बहुत खूबसूरत हो. मेरे साथ रहो, मैं तुमसे शादी करूंगा और अपनी बीबी को तलाक दे दूंगा.”
थाने के अंदर हुई दोस्ती थाने के बाहर प्रेमसंबधों और अंतरंग रिश्ते में बदल गयी. भरोसा होने पर नरेश महिला के घर आने लगा. उसके साथ शारीरिक संबध बनाये. उसे पत्नी माना और उसके साथ करवाचौथ का त्यौहार सेलीब्रेट किया. इसके बाद से दारोगा नरेश पीड़िता के साथ ही रह रहा था.
इसी दौरान बेटे की शादी का बहाना बनाकर महिला के 8 लाख के जेवर दारोगा ने ले लिये. महिला ने वापस मांगे तो टालमटोल करने लगा. इसी दौरान महिला प्रेग्नेंट हुई तो मई-2026 में जबरन दवा खिलाकर उसका अबॉर्शन करा दिया. पीड़िता को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दारोगा के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटी महिला का यह फोटो उसी वक्त का है.
पीड़िता ने दारोगा से अपने जेवर वापस मांगे और शादी का दबाब बनाना शुरू किया. बात यहीं बिगड़ गयी और दारोगा ने 23 मई को अपनी पत्नी और बेटों को साथ लाकर पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
इस दौरान पुलिस को डायल-112 पर शिकायत की गयी. पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की.
