काशीपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो लहन नष्ट; 125 लीटर कच्ची शराब बरामद

0 64
Siv arora
Spread the love

काशीपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो लहन नष्ट; 125 लीटर कच्ची शराब बरामद

क्काशीपुर में आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो अवैध भट्टियां ध्वस्त की गईं, 6,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा कुल 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

सोमवार को माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम कचनालगंजी जंग में छापेमारी की गई, जहां नाले के किनारे अवैध कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा था। मौके पर संचालित दो अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर लगभग 6,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान करीब 95 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई। मामले में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.