
बारिश के चलते चंपावत जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। लापरवाही

:चंपावत जिले में भारी बारिश की चेतावनी के चलते शिक्षा विभाग के द्वारा जिले के समस्त कक्षा 1 से लेकर 12 तक के शासकीय व शासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज 2 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है।पर विभागीय लापरवाही के कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई। अक्सर मौसम खराब होने या अत्यधिक बारिश होने पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा तो की जाती है लेकिन अगर विभागीय सूचना सही समय पर न मिले, तो उसका नुकसान बच्चों और अभिभावकों को उठाना पड़ता है। आज 2 जुलाई को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिले के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की गई है। पर लिखित आदेश देर में जारी होने के चलते लोहाघाट में कई बच्चे बारिश में भीगते हुए विद्यालय पहुंचे। विद्यालय पहुंचकर उन्हें छुट्टी की जानकारी मिली इसके बाद बच्चे बारिश में भीगते हुए वापस घरों को पहुंचे जिस कारण बच्चों को अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा अगर भारी बारिश की चेतावनी के चलते विद्यालयो में अवकाश करना हो तो उसकी सूचना समय पर दी जाए मामले में अभिभावकों ने नाराजगी जताई है और इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही बताया है। वही चंपावत जिले में मूसलाधार बारिश लगातार जारी है जिसके कारण क्षेत्र के नदी व नाले उफान पर आ गए हैं। प्रशासन के द्वारा लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा यात्रा से बचने वह नदियों व नालों के किनारे न जाने की अपील की गई है।
