बरसाती नाले में फंसी स्कूल बस, प्रशासन ने किया सफल रेस्क्यू।

मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए कालाढूंगी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए प्रशासन ने एक मॉक ड्रिल आयोजित की, जिसमें बरसाती नाले में फंसी स्कूल बस का रेस्क्यू कर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया गया।
वीओ
कालाढूंगी तहसील के चकलुवा स्थित निहाल नाले में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एक स्कूल बस के बरसाती नाले में फंसने का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त अभियान चलाकर बस में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों की भूमिका निभा रहे लोगों को प्राथमिक उपचार देते हुए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना था।
उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस अभ्यास में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग और एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय जनहानि को कम करने और राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Comments are closed.