किच्छा क्षेत्र में हत्या का प्रयास करने वाले 03 अभियुक्तगण उधम सिंह नगर पुलिस गिरफ्त में

0
Spread the love

किच्छा क्षेत्र में हत्या का प्रयास करने वाले 03 अभियुक्तगण उधम सिंह नगर पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्ट, धर्मपाल सिंह

किच्छा । ऊधम सिंह नगर, दिनाक 08/05/2023 को वादी राजेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र निशान सिंह निवासी महराया रोड टिब्बा लालपुर थाना किच्छा ऊधमसिंहनगर ने मनप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैजना डेरा थाना रूद्रपुर, करनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पक्की खमरीया व सागर उर्फ विवेक उर्फ अमित ठाकुर पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सेजनी दरऊ द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट गाली गलौंच व जान से मारने की धमकी व जान से मारने की नियत से फायर करना बताया व प्रार्थना पत्र दिया गया जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर  धारा 323/307/504/506 IPC पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0  सतीश शर्मा प्रभारी चौकी लालपुर के सुपुर्द की। गयी। मामले की गम्भीरता को देखते हुये अभियोग के सफल अनावरण व गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर  के दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में  पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन  क्षेत्राधिकारी सितारंगज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर बारिकी से निरीक्षण करने पर घटना स्थल से 315 बोर का खोका करतूस बरामद किया गया। व अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु घटना के तुरंत बाद से लगातार ही दबिशें दी जा रही थी। दिनांक 08/05/23 को मुखबिर खास की सूचना पर जुनेजा फार्म की तरफ से आ रही मो0सा0 में सवार तीनों अभियुक्तों को मय तमन्चे के समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया। व अभियुक्त मनप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैजना डेरा थाना रूद्रपुर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर अलग से  धारा 3/25 A ACT के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। व अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
मनप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी सैजना डेरा थाना रूद्रपुर
करनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पक्की खमरीया
सागर उर्फ विवेक उर्फ अमित ठाकुर पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सैजनी दरऊ

अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बो 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर घटना में प्रयुक्त 01 खोका कारतूस 315 बोर 01 मो0सा0 हीरो होण्डा

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.