इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क नेत्र परीक्षण 

0 13
Siv arora
Spread the love

इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क नेत्र परीक्षण

इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जनपद बरेली के कचहरी परिसर क्षेत्र में हवालात गेट के पास चेंबर नंबर तीन के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क नेत्र जांच सिविल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को शुगर, ब्लड प्रेशर ,खांसी –बुखार संबंधित निशुल्क जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई, जिसमें लगभग 192 लोगों के द्वारा सुविधा का लाभ उठाया गया ।

 

कैंप में आंखों की जांच एवं उनकी दवाइयां आई ड्रॉप आदि भी उपलब्ध कराए गए साथ ही लोगों को चश्मा पर 60% की छूट एवं 70 वर्ष के ऊपर के वृद्ध लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है ।

 

इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा (एडवोकेट)से बातचीत करने के दौरान उन्होंने बताया हमारे द्वारा इस प्रकार लोगों के हित में समय-समय पर अनेक कार्य किए जाते हैं,इसी प्रकार कैंप का आयोजन हम लोग ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र में भी समय समय पर करते रहेंगे।

ट्रस्ट के प्रदेश सचिव अक्षय शर्मा (एडवोकेट) से बातचीत करने के दौरान उन्होंने भी बताया आज कचहरी पर जो कैंप लगाया गया था उसमें काफी अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिला और ऐसे ही कब निरंतर लगाते रहना चाहिए एवं इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निरंतर ऐसे ही कार्य करता रहता है, जो कि सराहनीय कार्य है।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह यादव (एडवोकेट),डॉक्टर फहीम सकलैनी, डॉ यतीश कुमार ,ऑप्टोमेटिक अर्जुन कुमार ,ऑप्टोमेटिक निलेश, अक्षय शर्मा (एडवोकेट), नमन मिश्रा (एडवोकेट) गुड्डू गौड़, आदित्य पटेल, विकल्प कुदेशिया आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.