आरोपियों का एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग 

0 48
Siv arora
Spread the love

आरोपियों का एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड के पीड़ित पिता राकेश मौर्य ने आज सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 15 जून की रात उनके 21 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा (मु.अ.सं. 0799/2026) दर्ज कर एक आरोपी अर्पिण मौर्य को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पीड़ित पिता का आरोप है कि फरार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं सिटी मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने मांग की है कि फरार आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और मृत्यु की मां ने आरोप लगाया कि उनके पति को पुलिस ने बिठा लिया है छोड़ने का नाम नहीं ले रही सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने मामले को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए पुलिस को फोन किया मृत्युक की मां ने मांग की आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलवाया जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके

Leave A Reply

Your email address will not be published.