UP: सीएम योगी बोले- ‘साइकिल’ चलेगी तो दंगे होंगे, इसलिए जनता ने पंचर कर दी; सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

0 57
Siv arora
Spread the love

UP: सीएम योगी बोले- ‘साइकिल’ चलेगी तो दंगे होंगे, इसलिए जनता ने पंचर कर दी; सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पीलीभीत के पतरासा कुंवरपुर गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा कुंवरपुर गांव में 569.11 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने करीब ढाई हजार विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र सौंपे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा और कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों की चिंता है।

 

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत भगवान श्रीराम के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि बीसलपुर और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों को करीब छह सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 55-56 वर्ष पहले बांग्लादेश से प्रताड़ित कर निकाले गए परिवारों को पीलीभीत में पुनर्वासित किया गया है। इन परिवारों को अब भारतीय नागरिकता भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह इन लोगों के लिए एक नया जीवन है। यह प्रमाण पत्र मिलने के बाद कोई भी ताकत इन्हें यहां से निकाल नहीं सकती। अब इन्हें कोई पराया नहीं कह सकता। इन परिवारों को अपनी विरासत संरक्षित करने का मंच मिल गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.