आपरेशन प्रहार के अंतर्गत बॉर्डर चैकिगं में दो बदमाशो को रुद्रपुर पुलिस ने अवैध अस्लाहो के साथ किया गिरफ्तार 

0 10
Siv arora
Spread the love

आपरेशन प्रहार के अंतर्गत बॉर्डर चैकिगं में दो बदमाशो को रुद्रपुर पुलिस ने अवैध अस्लाहो के साथ किया गिरफ्तार

SSP उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार चलाकर बॉर्डर चैकिगं हेतु निर्देशित किया गया है । दिनांक 28.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर द्वारा बॉर्डर चैकिगं हेतु थाने से चौकी प्रभारी बाजार एवं चौकी प्रभारी रम्पुरा की एक टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त हेतु रवाना किया गया । गश्त के दौरान रम्पुरा एवं बाजार चौकी प्रभारी को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ दिन पहले जो लालपुर किच्छा में रुद्रपुर बाजार के रहने वाले लडके विक्रान्त बागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसमें सिप्पी व अंकित उर्फ गट्टी बदमाशो के नाम भी प्रकाश में आए थे वो दोनो बदमाश मोटरसाईकिल से ब्लॉक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश राज्य में भागने वाले है और दोनो बदमाशो के पास अस्लाह भी है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक रोड पर घेराबंदी की गई । घेराबंदी के दौरान एक बाईक तेज गति से ब्लॉक रोड पर पुलिस टीम की ओर आती दिखी जिसे पुलिसवालो ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार दोनो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे किन्तु घेराबंदी के कारण दोनो बदमाशो को पुलिस ने धर दबोचा । दोनो बदमाशो के नाम 1. सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर पुत्र जय सिंह निवासी वार्ड नं0 07 शिवनगर निकट शिव मंदिर के सामने वाली गली थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष 2. अंकित सागर उर्फ गट्टी पुत्र सुरेश सागर निवासी वार्ड नं0 08 शिवनगर निकट आस्था पब्लिक स्कूल थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष हैं । तलाशी में सिप्पी बदमाश के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस एवं दूसरे बदमाश अंकित सागर उर्फ गट्टी से भी एक देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुए । पूछताछ में दोनो ने बताया कि वो दोनो बदमाश है तथा पहले भी हत्या के प्रयास सहित कईं आपराधिक मामलो में जेल जा चुके हैं । किच्छा के लालपुर में हुए विक्रान्त बागी लडके के मर्डर केस में उनके नाम आए है तो रात के अंधेरे में दोनो उत्तर प्रदेश को भाग रहे थे कि पकडे गए हैं । दोनो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया एवं सघन पूछताछ की जा रही हैं । पूछताछ में इनके द्वारा बताया कि वो दोनो कैम्प के रहने वाले है तथा अक्सर सोशल मिडिया इंस्टाग्राम आदि पर बदमाशी वाले विडियो डालते रहते है और आस-पास क्षेत्र रम्पुरा, भदईपुरा, खेडा, कैम्प, लालपुर, रुद्रपुर, प्रीतविहार, डिबडिबा आदि स्थानो के लडको से उनका झगडा होता रहता है । दोनो बदमाश पहले भी आपराधिक मामलो में जेल जा चुके हैं । अभी कुछ दिन पहले ही खेडा निवासी चीडी, उसका भाई कीडी तथा रामू एवं शिवनगर निवासी उदय तथा भदईपुरा निवासी सूरज पाण्डे एवं धोबी घाट निवासी प्रेम, भोला और आकाश तथा इनके ही एक और साथी राज व अन्य कईं लडको के साथ उनका झगडा हुआ जिसमें काफी मारपीट भी हुई थी । ये सभी लडके फिर से झगडा करने का मौका ढूंढ रहे थे और इसी बीच उनका नाम विक्रांत बागी मर्डर केस में भी आ गया हैं जिस कारण दोनो भाग रहे थे किन्तु पुलिस ने बॉर्डर पर पकड लिया । सभी बदमाशो के बारे में जानकारी एकत्र कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथ ही पकडे गए दोनो बदमाशो के विरुद्ध भी अन्य निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाएगी । ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत प्रकाश में आए लडको के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर

SI प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली रुद्रपुर SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर का0 मोहन खाती, का0 दीपक कुमार कोतवाली रुद्रपुर शामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.