महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन

0 10
Siv arora
Spread the love

*महतोष मे दशकों से रह रहें 400 परिवारों के मालिकाना हक मामले को लेकर जिला अधिकारी से मिले विधायक शिव अरोरा सौपा ज्ञापन*

*एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे बनी कमेटी दो माह मे करेगी रिपोर्ट तैयार*

*विधायक बोले गरीबो को उनका मालिकाना हक दिलाने हेतु निकलेगा समाधान*

 

रुद्रपुर। विधानसभा रुद्रपुर के अन्तर्गत महतोष क्षेत्र मे पीछे 40 से 50 वर्ष से रह रहें 400 परिवार के मालिकाना हक देने के विषय को लेकर जिला अधिकारी व उनके प्रतिनिधि के रूप मे एडीएम कोस्तुब मिश्रा मिले विधायक शिव अरोरा।

उन्होंने मुलाक़ात के दौरान बताया 80 परिवार को सरकार द्वारा पट्टे दिये जा चुके है।

जबकि अन्य लोगो को 2019 मे आयी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना मे भी मालिकाना हक योजना का लाभ नहीं मिला। विधायक बोले दशकों से वहाँ रहा रहें गरीब परिवारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिलना चाहिए।

हमारे प्रदेश की धामी सरकार सदैव जनहित कार्यों के लिये सवेदनशील रहती है ऐसे मे इंनं गरीब परिवारों को उनका मालिकाना हक मिलना चाहिए।

वही जिला अधिकारी ने जनहित के विषय पर एडीएम कोस्तुब मिश्रा के नेतृत्व मे कमेटी बनाने के निर्देश दिये जो अगले 60 दिन मे रिपोर्ट बनाकर सौपेगी साथ ही उसके आधार पर इनके मालिकाना हक संबधित हर सम्भव समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा।

 

विधायक शिव अरोरा बोले निश्चित रूप से नजूल भूमि पर 3000 के लगभग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर मे मालिकाना हक समन्धित पट्टा बाटने का कार्य किया है,निश्चित रूप से महतोष क्षेत्र मे भी पीछे 50 वर्षो से अधिक समय से निवास करने वाले 400 गरीब परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलवाने का कार्य किया जायेगा उन्होंने कहाँ एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठित कर दी गई है और अलगे 2 महीने मे यह कमेटी अपनी रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारी को सौपेगी निश्चित रूप से जिला अधिकारी ने भरोसा दिया है इसमें रास्ता निकालने का कार्य किया जायेगा।

विधायक बोले महतोष के लोगो को उनका मलिकाना हक दिलाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जायेगे।

 

इस दौरानं भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रतिश बाला, जुल्फेकार अली, दयाल सिकदार, पंकज, हरिपद विश्वास, विपल्व विश्वास, राकेश बानिक, रामपद बाला, मधेनाथ बानिक, आशीम मंडल, मनोज, सरत विश्वास, लिपन पाण्डे, तसास विश्वास आदि लोग मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.