जिला प्रशासन के तत्वाधान में हर घर तिरंगा, हर घर झण्डा अभियान का शुभारम्भ किया गया।

0 6
Siv arora
Spread the love

जिला प्रशासन के तत्वाधान में हर घर तिरंगा, हर घर झण्डा अभियान का शुभारम्भ किया गया।

रैली का उद्घाटन मेयर विकास शर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएँ सहित युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्य उपस्थित रहें । कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्टभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया। इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक हैं। हर घर तिरंगा, हर घर झण्डा अभियान में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया तथा अपील की गई कि वे अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा, हर घर झण्डा अभियान को सफल बनाएँ। जनपद के विभिन्न विकास खण्ड़ों में भी तिरंगा यात्रा, जन जागरूकता कार्यकम एवं अन्य राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियां आयोजित की जायेगी। हर घर तिरंगा, हर घर झण्डा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जायेगा।

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.