24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का शुभारम्भ

0 49
Siv arora
Spread the love

24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का शुभारम्भ

*आज दिनांकः 17.08.2024 को पुलिस लाइन रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में 03 दिवसीय ‘‘24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस ’ बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026 का शुभारम्भ हुआ।* *प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री नितिन भदौरिया उपस्थित रहे।*

सर्वप्रथम आयोजन सचिव /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति  द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात समस्त जनपदों एवं वाहिनियों से आयी टीमों के टीम मैनेजरों से परिचय कराया गया। समस्त टीमों द्वारा अपनी-अपनी ध्वजाओं के साथ मार्च-पास्ट करते हुये मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम दिया गया।

मेजबान ऊधम सिंह नगर के टीम कप्तान कान्सटेबल अमन दुगताल द्वारा समस्त टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता मे खेल भावना एवं ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलवाई गयी। शपथ के उपरान्त आयोजन समिति सचिव के अनुरोध पर मुख्य अतिथि श्री नितिन भदौरिया जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर द्वारा प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की गयी। प्रतियोगिता में जनपदों, वाहिनियों सहित कुल 15 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

 

खेल के प्रथम दिवस में बॉक्सिंग मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा कराया गया । आज के मुख्य अतिथि को आयोजन सचिव महोदय द्वारा मूमेंटो देकर उनका आभार व्यक्त किया गया।उनके आगमन से सभी प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.