करीब 39 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

0 6
Siv arora
Spread the love

करीब 39 लाख रुपये की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने डैम पार क्षेत्र से 130.04 ग्राम स्मैक के साथ शातिर आरोपी को दबोचा

*अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोटर साइकिल बरामद*

 

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है।

 

अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 03 सितंबर 2026 को कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत डैम पार ग्राम गिधौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध काफी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने गुरदेव सिंह उर्फ टैटू पुत्र स्व. सतनाम सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया।

 

अभियुक्त के कब्जे से 130.04 ग्राम स्मैक तथा 315 बोर का अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है।

 

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIR No. 200/2026, धारा 8/21/60 NDPS Act एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त से इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार कठोर से कठोर कार्यवाही की जा रही है।*

 

*नाम पता अभियुक्त*

➡️ गुरदेव सिंह उर्फ टैटू पुत्र स्व. सतनाम सिंह उम्र — 20 वर्ष निवासी — ग्राम गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर।

 

*बरामदगी*

1. 130.04 ग्राम स्मैक

2. 01 अवैध तमंचा 315 बोर

3. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

4. 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू

5. 01 मोटरसाइकिल संख्या UK06BK-7715

 

*पुलिस टीम*

1. SHO संजय पाठक

2. उ0नि0 नवल किशोर

3. उ0नि0 अनवर अहमद

4. कानि0 श्याम सिंह थापा

5. कानि0 मो0 इमरान

6. कानि0 नवीन जोशी

Leave A Reply

Your email address will not be published.