राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित द्वित्तीय वर्ष शिक्षार्थी पथ संचलन का रुद्रापुर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित द्वित्तीय वर्ष शिक्षार्थी पथ संचलन का रुद्रापुर में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया


धर्मपाल सिंह
रुद्रपुर।( उपभोक्ता खबर)मानव कल्याण और समाज राष्ट्र हित मे सदैव अग्रहणी रहकर देश सेवा के लक्ष्य के साथ सेवा करने वाला विश्व का सबसे का स्वयंसेवक संग़ठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जाफरपुर रोड स्थित द्रोहण कॉलेज में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग द्वित्तीय वर्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र जिसमे उत्तराखंड सहित पश्चमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से शिक्षार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे उसके निमित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र में पथ संचलन का आयोजन किया गया जो जनता स्कूल से प्रारम्भ होते हुए काशीपुर बाईपास रोड होते हुए बालाजी द्वार इंद्रा कॉलोनी आदर्श कॉलोनी से होते हुए गल्ला मंडी होते हुए मुख्य बाजार भगत सिंह चौक पहुंचा जहां क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा बोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो व्यक्तित्व निर्माण की शाखा कहि जाती है जहां देश प्रेम राष्ट्र भक्ति और अपने देश के प्रति सेवा समर्पण भाव के जहां संस्कार दिए जाते हैं ऐसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आज नगरीय पथ संचलन का आयोजन हुआ जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। विधायक शिव अरोरा संघ के आदर्श पर चलकर ही वह स्वयं समाज हित राष्ट्र हित की सोच से एक विधायक के रूप में अपनी सेवा दे रहै है और वह स्वयं एक संघ के आदर्श स्वयंसेवक रहे हैं । आज नगर में पथ संचलन का आयोजन हुआ जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। इस दौरान पथ संचलन मुख्य बाजार होते हुए डीडी चौक सिविल लाइन होते हुए जनता स्कूल में समापन हुआ। इस दौरान काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री अमित नारंग, उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, सुरेश कोली, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, उपेंद्र चौधरी, राजू साह, धीरेंद्र मिश्रा, रश्मि रस्तोगी, शालनी बोरा, राजीव चौधरी, विकास सागर, मयंक कक्कड़, किरण विर्क, योगेश वर्मा, शम्मी गुप्ता, मीना शर्मा, मोहित कक्कड़, नमन चावला, बिट्टू शर्मा, विनय बत्रा, भीमसेन गुप्ता, प्रियंका विश्वास, पुष्पा ग्रोवर, संजय हलदार, मुकेश रस्तोगी, मदन दिवाकर, विक्की वाल्मीकि, राधेश शर्मा ,सुनील ठुकराल, बाबू चड्डा , मनोज मदान, सुशील गाबा, राजेश गर्ग, सुनील सागर, ललित बिष्ट, विजय वाजपेयी, जयदीप सिंह,आदेश भरद्वाज, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।