#मां ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेच दी 12 साल की बेटी! #Uचार महीने तक किया गया रेप

0 174
Siv arora
Spread the love

#मां ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में बेच दी 12 साल की बेटी! चार महीने तक किया गया रेप#

#उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मां ने दस साड़ियों और कुछ पैसों के लिए अपनी नाबालिग 12 साल की बेटी को अधेड़ उम्र के शख्स को बेच दिया. आरोपी ने पीड़िता से कई बार रेप किया,#

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं, जहां एक कलयुगी मां ने महज 10 साड़ियों और 16 हज़ार रुपये के लालच में अपनी 12 साल की बेटी को अधेड़ उम्र के शख्स लहरू यादव को बेच दिया. जिसके बाद आरोपी उसके साथ झूठी शादी रचाई और रेप कर उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया.

ये घटना वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की है. आरोप है कि बिहार के अरवल जिले में रहने वाली मां ने चंदौली के रहने वाले लहरू यादव से अपनी 12 साल की बेटी का सौदा कर दिया. उसने महज 16 हजार रुपये और 10 साड़ी में बेटी को बेच दिया. आरोपी ने बच्ची को खरीदने के बाद उसके साथ मंदिर झूठी शादी रचाई और लगातार चार महीने तक रेप की वारदात को अंजाम दिया.

 

झूठी शादी रचाकर नाबालिग से कई बार रेप

आरोप है कि लहरू यादव काम नहीं करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करता और किसी से मिलने नहीं देता था. आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं. इस बीच जब लड़की की हालत खराब हो गई तो आरोपी उसे वाराणसी स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. इस दौरान वहां मौजूद एक ऑटो चालक रवि वर्मा ने लड़की को भरोसे में लिया और उसे अपने साथ ले गया.

ऑटो चालक ने मदद का भरोसा देकर किया दुष्कर्म

आरोपी ऑटो चालक रवि वर्मा ने भी लड़की को मदद का भरोसा दिया और उसे अपने घर ले गया और पीड़िता से दुष्कर्म किया. पीड़िता के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया.

 

पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां, आरोपी लहरू यादव और रवि वर्मा तीनों के खिलाफ मानव तस्करी और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. लहरू यादव ने बच्ची को खरीदने की बात कबूल ली है. पुलिस आगे विधिक कार्रवाई में जुट गई हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.