नलकूप के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर

0 71
Siv arora
Spread the love

नलकूप के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर

(रिपोर्ट -सुमित शर्मा)

​पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकतरा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के निजी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर का कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
​ग्राम सिकतरा निवासी दौजीराम पुत्र सुघरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके नाम पर एक निजी नलकूप कनेक्शन है। नलकूप को चलाने के लिए वहाँ एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। बुधवार (10 जून 2026) की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप पर धावा बोल दिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर का सारा कीमती सामान कॉपर वाइंडिंग, तेल आदि पार कर दिया।
​गुरुवार सुबह जब किसान खेत पर पहुँचा, तो ट्रांसफार्मर का खाली खोखा (चेसिस) खेत पर ही पड़ा हुआ मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित किसान ने बताया कि इस चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय किसानों में रोष व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.