ठगी करने वाला ‘ढोंगी बाबा’ गिरफ्तार, 15 तोला सोना और 05 लाख रुपये नकद बरामद ठगी करने का तरीका….

0 203
Siv arora
Spread the love

ठगी करने वाला ‘ढोंगी बाबा’ गिरफ्तार, 15 तोला सोना और 05 लाख रुपये नकद बरामद

देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने वाले शातिर अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 15 तोला सोना (गला हुआ 150 ग्राम सोने का बिस्कुटनुमा बार) तथा 05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

ओशीन गुरंग पत्नी  अनीश गुरंग, निवासी शहीद किशन थापा मार्ग, सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि महन्त राहुल थापा द्वारा तंत्र-मंत्र एवं अंधविश्वास का भय दिखाकर पूजा-पाठ के नाम पर उनके घर से लगभग 65 तोला सोना धोखाधड़ी से हड़प लिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 09/06/2026 को थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 76/2026 धारा 305(ए)/318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा, निवासी तेलपुरा अटक फॉर्म, सेलाकुई को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर धोखाधड़ी से प्राप्त सोने को गलाकर बनाया गया 150 ग्राम का सोने का बिस्कुटनुमा बार तथा 05 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

अपराध का तरीका

अभियुक्त स्वयं को पंडित/तांत्रिक बताकर लोगों के घरों में “अनिष्ट होने” का भय फैलाता था। वह पहले से घर के बाहर जादू-टोने की सामग्री की पोटली फेंकता, फिर फोन कर डर पैदा करता और पूजा-पाठ के नाम पर भारी धनराशि और आभूषण ठग लेता था।

पीड़िता के मामले में भी उसने इसी तरह सुनियोजित तरीके से आभूषण हड़पने की योजना बनाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.