जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

0 25
Siv arora
Spread the love

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश :कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने रविवार को अपने सितारगंज स्थित आवास पर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

सुबह से ही मंत्री आवास पर क्षेत्रवासियों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिलने पहुंचे। सौरभ बहुगुणा ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज विधानसभा की जनता ने उन्हें विधायक बनाकर जनसेवा का अवसर दिया है और वे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तथा प्रदेश और सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य अभी शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

इस दौरान सितारगंज ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, नगर निगम अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सभासद रवि रस्तोगी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.