कार चालक ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर, आगरा रैफर

0 30
Siv arora
Spread the love

कार चालक ने 3 वर्षीय मासूम बच्ची को मारी टक्कर, हालत गंभीर, आगरा रैफर

 

 

सफेद रंग की अल्टो कार ने पीछे से मारी टक्कर; बच्ची को शौच के लिए ले जा रही थी मां,

 

आरोपी चालक के खिलाफ थाने में तहरीर।

पिनाहट थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्यारी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार सफेद रंग की अल्टो कार के चालक ने नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे जा रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम क्यारी निवासी दीपक वाल्मीकि (पुत्र महेश वाल्मीकि) ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार शाम करीब 4 बजे उनकी 3 वर्षीय भतीजी कु. तन्नू (पुत्र अनिल) को उसकी मां रेशमा घर के पास शौच कराने के लिए लेकर जा रही थीं। इसी दौरान बासौनी की तरफ से आ रही अनियंत्रित अल्टो कार के चालक ने नशे की धुत अवस्था में बच्ची को पीछे से रौंद दिया।

दुर्घटना के तुरंत बाद लहूलुहान अवस्था में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (C.H.C.) पिनाहट ले जाया गया। जहाँ बच्ची की गंभीर चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत आगरा हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित के चाचा दीपक ने कार चालक के खिलाफ पिनाहट थाने में लिखित रिपोर्ट देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच और गाड़ी की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.