
किच्छा की बदहाली का कौन जिम्मेदार?

वर्तमान विधायक जवाब दें! अमित कोली
जब किच्छा में पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला जी थे, तब उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के सहयोग से ‘किच्छा पारा नहर कवरिंग’ का काम पूरी ईमानदारी और तेजी से चल रहा था। जनता को उम्मीद थी कि जल्द ही इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल जाएगी।
लेकिन जब से किच्छा की कमान कांग्रेस पार्टी के विधायक तिलक राज बेहड़ जी के हाथों में आई है, विकास कार्यों पर जैसे ग्रहण लग गया है। इस महत्वपूर्ण नहर का काम पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विधायक जी की लापरवाही का नतीजा आज पूरा किच्छा भुगत रहा है:
जलमग्न सड़कें और कीचड़: पहली ही बरसात ने विधायक जी के दावों की पोल खोल दी है। सड़कों पर पानी और कीचड़ का अंबार लगा है।
स्कूली बच्चों की परेशानी: सबसे शर्मनाक बात यह है कि हमारे छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भरे गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से यह खिलवाड़ क्यों?
जनजीवन अस्त-व्यस्त: आम जनता का अपने घरों से निकलना और रोजमर्रा के काम के लिए आना-जाना दूभर हो चुका है।
वोट लेते समय बड़े-बड़े वादे करने वाले विधायक आज जनता की इस दुर्दशा पर मौन क्यों हैं?
जनहित के इस जरूरी काम को क्यों रोका गया?
किच्छा की जागरूक जनता आज वर्तमान विधायक जी से सीधे सवाल करती है—
अमित कोली भाजपा जिला सोशल मीडिया अनुसूचित जाति मोर्चा संयोजक उत्तराखंड
