
*एसएसपी अजय गणपति ने लिया प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन; अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया मंत्र*

*अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही पुलिस विभाग की असली पहचान*

आज दिनांक 04/07/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस लाईन रुद्रपुर परिसर में प्रशिक्षु आरक्षियों (Trainee Constables) का एक विशेष सम्मेलन लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा पुलिसकर्मियों में अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना, उनके मनोबल को बढ़ाना और उनकी व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना था।
*अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोच्च प्राथमिकता*
सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रशिक्षु आरक्षियों को बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासन ही सफलता और गरिमा की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे ऑन-ड्यूटी और ऑफ-ड्यूटी दोनों समय कड़े अनुशासन का पालन करें। उन्होंने युवा आरक्षियों को अपनी पूरी ऊर्जा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी महोदय ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आप सभी पुलिस बल का भविष्य हैं हर पीड़ित की बात को अत्यंत संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सुनें।
*पारिवारिक व निजी समस्याओं पर चर्चा*
एसएसपी महोदय ने सम्मेलन में मौजूद सभी प्रशिक्षु आरक्षियों से उनके रहन-सहन, खान-पान, बैरक की व्यवस्थाओं और उनके निजी व पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
महोदय ने बताया कि जब एक पुलिसकर्मी पारिवारिक चिंताओं से मुक्त रहेगा, तभी वह फील्ड में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे पाएगा।
एसएसपी द्वारा जवानों को हमेशा हमेशा साफ सुथरी वर्दी पहनने और ड्यूटी के प्रति लापरवाही न करने हेतु निर्देशित किया।
उक्त सम्मेलन में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाईन श्री डी0 आर0 वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री गजेन्द्र परवाल, प्रतिसार निरीक्षक आरटीसी श्री पुष्कर सिंह लसपाल व अन्य अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे ।
