स्वर्गीय अभिषेक को महापौर विकास शर्मा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 9
Siv arora
Spread the love

स्वर्गीय अभिषेक को महापौर विकास शर्मा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने आज बरेली से स्वर्गीय अभिषेक के पार्थिव शरीर को रुद्रपुर स्थित उनके निवास पर लाकर शोकाकुल परिजनों को सौंपा। इस दुःखद एवं भावुक क्षण में महापौर ने परिवार के साथ खड़े होकर स्वर्गीय अभिषेक को कंधा दिया और अपना फर्ज निभाया।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय अभिषेक की माता जी नगर निगम रुद्रपुर में कर्मचारी हैं। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना उनका दायित्व और फर्ज है। अभिषेक के असमय निधन से वह बेहद व्यथित हैं।

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल माता जी एवं समस्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

ॐ शांति।

Leave A Reply

Your email address will not be published.