SIR प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर हो कठोर कार्रवाई : भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल

0 10
Siv arora
Spread the love

SIR प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर हो कठोर कार्रवाई : भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल

उधमसिंह नगर,। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के नेतृत्व में पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कुमाऊं मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जनपद उधमसिंह नगर में चल रहे मतदाता विशेष गहन परीक्षण (SIR) अभियान के दौरान कथित रूप से उत्पन्न किए जा रहे व्यवधान, BLA-2 एवं आपत्तिकर्ताओं को धमकाए जाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत की।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि SIR एक संवैधानिक एवं महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है, जिसे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि SIR प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने तथा BLA एवं आपत्तिकर्ताओं पर दबाव बनाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय अथवा दबाव के अपनी आपत्ति एवं जानकारी निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाने का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, BLA-1 राजेश तिवारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री राम पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, संजय सिंह, संजीव खन्ना, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सुरेंदर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी तथा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. एन. यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि SIR अभियान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसी भी नागरिक को अपनी आपत्ति दर्ज कराने में भय या कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.