कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुई फायरिंग व तोड़फोड़ की घटना का हुआ खुलासा। 03 युवक अवैध असलहों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार।

9

 कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हुई फायरिंग व तोड़फोड़ की घटना का हुआ खुलासा।

03 युवक अवैध असलहों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार।

 एसएसपी अजय गणपति की फायरिंग करने वालों को सख्त चेतावनी, नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी।

 

 रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर / क्षेत्राधिकारी  के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24/09/2026 की रात्रि शिव एन्क्लेव, गंगापुर रोड में हुई फायरिंग एवं वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दिनांक-25/9/26 को पंजीकृत FIR NO. 304/2026 धारा 324(2), 351(2), 352 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियोग कि विवेचना व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा को सुपुर्द की गयी उक्त फायरिंग करने वालो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर किये गये तथा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु रवाना होकर सुराग रसी पता कर मुखबिर की सूचना पर शिवनगर तिराहे पर पहुचे तो मुखिबर खास ने सूचना दी की दिनांक 24-25/09/2026 की रात्रि में फायरिंग की घटना करने वाले जिन तीन लड़को का आप तलाश कर रहे हैं वे लड़के एफ0सी0आई0 गोदाम के सामने किच्छा रोड पर खाली चाय के खोके के नीचे खड़े हैं उक्त स्थान पर पुलिस टीम पहुची एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बिना भागने का मौके दिये 03 अभियुक्तो को पकड़ लिया पकडे गये तीनो से नाम पता पुछा तो अपना नाम नन्दू पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर, पोस्ट कौशलगंज, तहसील विलासपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष, सोहेल पुत्र मो0 उमर, निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, किच्छा, हाल निवासी आजादनगर वार्ड नं0 07, श्मशान भूमि रोड, ईंटों के फड़ के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष, सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी भदईपुरा वार्ड नं0 14, बंगाली मंदिर के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 18 वर्ष बताया और जिसमे अभियुक्त नन्दू के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सुमित बंगाली एवं सोहेल के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा जिनके द्वारा पुछताछ मे बताया कि दिनांक 24-09-2026 की रात्री को हमारे दोस्त साजेब उर्फ अरमान अपनी फ्रेन्ड से मिलने शिव एन्क्लेव कांलोनी मे गया था। जिसे कांलोनी वालो ने देख लिया था और कालोनी वालो ने उसको घेर लिया है इसके बाद हम लोगो को हमारे दोस्त समीर मलिक का फोन आया कि तुम लोग कांलोनी मे चले जाओ वहा दोस्त साजेब उर्फ अरमान फंसा है। तो हम पांचो ही वहा चले गये तो साजेब वहां से पहले ही भाग गया था। उसकी कार वही छूट गयी थी। तो समीर मलिक ने और साजेब उर्फ अरमान ने कहा कैसे भी हो कार लेकर आ जाओ तो हम पाचों लोग शिव इन्क्लेव कालोनी गये तो कांलोनी में काफी भीड़ भाड़ थी तो हम लोगो ने समीर मलिक व साजेव उर्फ अरमान से कहा कि यहां काफी भीड़ भाड़ है तो समीर मलिक और अरमान उर्फ साजेब ने कहा कि जैसे भी हो गाड़ी ले आओ। बाकी हम देख लेगें आप लोगो को डरने की जरूरत नही है तो हम लोगो ने कालोनी मे घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी थी जिससे लोग अपने घरो मे भाग गये और हम सावेज की गाड़ी लेने गये तो गाड़ी के टायरो के नट खुले हुए थे इसलिए गाड़ी नही ले जा पाये तो हमने गुस्से मे वहा खड़ी दो गाड़ियो को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर फायरिंग करते हुए भाग गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Comments are closed.