छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर।
छात्र संघ चुनाव को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — घुड़सवार दस्ते एवं वज्र वाहन तैनात
छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट मोड पर।
SSP अजय गणपति ने स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
संवेदनशीलता के आधार पर घुड़सवार दस्ते एवं दंगा-रोधी वज्र वाहन की तैनाती, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद।
*छात्र संघ चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता*
छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत SSP अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों एवं कॉलेजों के आसपास घुड़सवार दस्ते की तैनाती की गई है, जिससे प्रभावी गश्त एवं भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
किसी भी अप्रिय घटना अथवा आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख स्थानों पर दंगा-रोधी वज्र वाहन तैनात किए गए हैं।
चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी भी विवाद, अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
Comments are closed.